शामली। कैराना रोड स्थित ग्लोबल शान्ति केयर हॉस्पिटल न सिर्फ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समाजसेवा की मिसाल भी कायम कर रहा है। हॉस्पिटल के संचालक कुशांक चौहान द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार हर शनिवार और सोमवार को निःशुल्क भंडारा आयोजित किया जाता है।

भंडारा में बड़ी संख्या में लोग
भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह पहल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
गौरतलब है कि कुशांक चौहान के बाबा शहीद कैप्टन मदन पाल 1977 के युद्ध में पाकिस्तान के 40 टैंक तबाह कर शहीद हुए थे। उनकी वीरता और बलिदान से प्रेरणा लेकर ही कुशांक चौहान समाजसेवा और मानवता की राह पर चलते हुए इस भंडारे को आगे बढ़ा रहे हैं।

कुशांक चौहान का कहना है – “यह भंडारा मेरे बाबा शहीद कैप्टन मदन पाल की स्मृति और मानवता की सेवा को समर्पित है। यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों के लिए सहारा है, और यह सिलसिला आगे भी निरंतर चलता रहेगा।”
इस भंडारे की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे मानवता की सच्ची सेवा बता रहे हैं








Leave a Reply