शामली
आज दिनांक 30 अगस्त 2025 पिछले दो महीनों से ऊन तहसील में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ऊन नगर पंचायत के सभासद दीपक चौधरी के जेल से आने पर आज ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और ढिंढाली गांव के शिव मन्दिर से करीब 2 किलोमीटर ऊन तक ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले के साथ खुली गाड़ी में ऊन तक ले जाया गया

शहीद भगत सिंह युवा समिति के अध्यक्ष का जेल से आने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत
इस दौरान जगह-जगह और कई लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दीपक चौधरी शहीद भगत सिंह युवा समिति का अध्यक्ष होने के नाते पिछले दो महीनों से अधिक समय से बिजली विभाग के अवर अभियंता और उनकी टीम द्वारा छापेमारी के दौरान रात में घरों में कूदने और अभद्रता करने व लिखे गये मुकदमे के विरोध में पिछले दो महीने से अधिक समय से ऊन तहसील में धरना प्रदर्शनरत है। इसी धरना प्रदर्शन के दौरान 8 अगस्त में एक समाचार पत्र की प्रतियां जलाने के संबंध में ऊन के पत्रकार द्वारा दीपक चौधरी व 15 – 20 अन्य लोगों के खिलाफ झिंझाना थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसी मामले में अभी 26 अगस्त को दीपक को जेल भेजा गया था। जहां से कल शुक्रवार में दीपक को मुजफ्फरनगर जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

और आज ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से उनके समर्थक गण ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले के साथ दीपक चौधरी को खुली गाड़ी में और ढोल नगाड़ा के साथ ऊन तहसील तक ले गए और दीपक चौधरी फिर से धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस मौके पर हज़ारों की संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया।









Leave a Reply