,

गाजियाबाद में जोरदार कार्रवाई! एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात सुधार से राहत1

गाजियाबाद में जोरदार कार्रवाई! एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात सुधार से राहत1

गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ एवं डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देश पर थाना वेव सिटी क्षेत्र अंतर्गत लालकुँआ चौराहे पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर ट्रैफिक सुधार अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने की।

गाजियाबाद में जोरदार कार्रवाई! एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात सुधार से राहत

एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान

थाना वेव सिटी पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान चौराहे को जाम मुक्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कई चालान किए गए। वहीं, सड़क पर अतिक्रमण कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। दुकानों के सामने बोर्ड-बैनर लगाने और ठेलों को सड़क पर खड़ा करने वालों के खिलाफ धारा 152 BNSS के तहत लगभग 200 से ज़्यादा चालान काटे गए।

गाजियाबाद में जोरदार कार्रवाई! एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात सुधार से राहत

एसीपी प्रियाश्री पाल

एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा लालकुँआ चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

गाजियाबाद में जोरदार कार्रवाई! एसीपी प्रियाश्री पाल का अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात सुधार से राहत

एसीपी का कहना है कि अभियान का मकसद लालकुँआ चौराहे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुगम करना है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को बिना बाधा के आवाजाही की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8