गाजियाबाद में देर रात थाना भोजपुर पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। बीती देर रात जब पुलिस टीम पलौता फजलगढ़ चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया।

गाजियाबाद
पुलिस को देख वह तेज रफ्तार से भागने लगा और बारिश के कारण सड़क पर फिसलकर गिर पड़ा। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है। देवेंद्र पर भोजपुर क्षेत्र में मई 2025 की लूट सहित करीब दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा .315 बोर, कारतूस, 6500 रुपये और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में देवेंद्र ने कई जिलों में लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








Leave a Reply