,

अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। कई वर्षों से फरार चल रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से भारत लाया गया। मंगलवार को अमेरिका से उड़ान भरने के बाद विमान बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचा, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

सलमान के घर पर की थी फायरिंग

अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा वह मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की साजिश और कनेक्शन के मामलों में भी शामिल बताया जाता है। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में NIA द्वारा पेश किया जाएगा।

अमेरिका से आते ही गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

तीन साल से चल रहा था फरार

अनमोल 2022 से फरार था और अमेरिका में रह रहा था। वह अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बरार के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का हिस्सा था। NIA की लंबी जांच के बाद यह पाया गया कि उसने 2020 से 2023 के बीच भारत में कई आतंकी एवं आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय सहायता की। इसी आधार पर मार्च 2023 में NIA ने उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। अनमोल इस नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।

उसके आगमन से पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस और CISF ने टर्मिनल-3 पर वाहनों की जांच, डॉग स्क्वॉड की तैनाती और पूरे परिसर का सुरक्षा ऑडिट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8