,

अफ़ग़ान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी पहुंचे देवबंद के दारुल उलूम

अफ़ग़ान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी पहुंचे देवबंद के दारुल उलूम

सहारनपुर। अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी आज सुबह विश्व प्रसिद्ध मदरसा दारुल उलूम देवबंद पहुँच गए हैं। उन्होंने वहां पर दारुल उलूम के मोहतमिम (कुलपति) से मुलाकात की। उसके बाद अब परिसर का भ्रमण कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि मुत्तक़ी साहब के स्वागत भव्य रूप से किया गया। उधर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री को देखने के लिए मदरसा से छात्र (तलवा) बेकाबू हो गए।

भारत -अफगान के संबंधों का ‌भविष्य उज्जवल

दिल्ली से चलकर शनिवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री दोपहर 12 बजे के करीब देवबंद के दारुल उलूम पहुंचे। वहां पर उनका खासा र्गमजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा क इस गर्मजोशी के स्वागत के लिए वह देवबंद के उलेमा और क्षेत्र के लोगों का वह शुक्रगुजार हूं। भारत-अफगानिस्तान के संबंधों का भविष्य बहुत उज्जवल दिखाई दे रहा है।

अफ़ग़ान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी पहुंचे देवबंद के दारुल उलूम

अफगानी छात्रों से बात करेंगे

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री दारूल उलूम मे करीब पांच घंटे रुकेंगे। देवबंद में करीब दो दर्जन छात्र अफगानिस्तान के पढ़ाई कर रहे हैं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री उन छात्रों से भी बात करेंगे।

महिला पत्रकारों को रोका गया

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के दौरे के समय दारुल उलूम में महिला पत्रकारों को रोक दिया गया। उससे पहले कल शुक्रवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेस में भी महिला पत्रकारों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिली थी। कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है।

अफ़ग़ान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी पहुंचे देवबंद के दारुल उलूम

भारी सुरक्षा व्यवस्था रही

देवबंद में मुत्तक़ी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा भारत-अफ़ग़ान संबंधों के संदर्भ में अहम संदेश लेकर आएगा।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8