JN NEWS की खास स्टोरी—प्रेमी की हत्या में फरार महामंडलेश्वर पर 25 हजार का इनाम

JN NEWS की खास स्टोरी—प्रेमी की हत्या में फरार महामंडलेश्वर पर 25 हजार का इनाम

निरंजनी अखाड़े की कथित महामंडलेश्वर है पूजा शकुनि पांडेय

जेएन न्यूज की खास स्टोरी---प्रेमी की हत्या में फरार महामंडलेश्वर पर 25 हजार का इनाम

अलीगढ़, विशेष संवाददाता।

प्रेमी की हत्या में फरार चल रही निरंजनी अखाड़े की कथित महामंडलेश्वर पूजा शकुनि पांडेय की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार, सहारनपुर के साथ ही पूर्वांचल के जिलों में पुलिस दबिश देने में जुट गई है। महामंडलेश्वर के साथ ही फरार अभियुक्त पूजा कथित तौर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव भी बताती है। जबकि प्रेमी की हत्या में गिरफ्तार किए गए कथित महामंडलेश्वर के पति अशोक पांडेय खुद को महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हैं। एसएसपी नीरज जादौन के मुताबिक फरार महामंडलेश्वर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

हाथरस जिले में सिकंदराऊ थाना क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता का अलीगढ़ के कस्बा खैर में टीवीएस बाइक शोरूम है। 26 सितंबर की रात साढ़े 9 बजे बाइक शोरूम बंद करके अभिषेक अपने पिता नीरज गुप्ता, चचेरे भाई जीतू के साथ गांव के लिए निकले। अभिषेक खेरेश्वर मंदिर चौराहे पर हाथरस जाने वाली बस में बैठ रहे थे। पिता और चचेरा भाई बस में चढ़ चुके थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और अभिषेक को गोलियों से भून दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

JN NEWS की खास स्टोरी---प्रेमी की हत्या में फरार महामंडलेश्वर पर 25 हजार का इनाम

महामंडलेश्वर और अभिषेक का घर आसपास

अलीगढ़-एटा रोड पर गांव रतिभावनपुर से करीब दस किसो मीटर अंदर कस्बा कचौरा है। अभिषेक और महामंडलेश्वर पूजा शकुनि पांडे दोनों के घर इसी कस्बे में आसपास हैं। पूजा शकुनि पांडेय के पिता प्रोफेसर थे। वह बरेली की जेवी जैन डिग्र्री कालेज के प्रिसीपल भी रह चुके हैं। अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता की मानें तो वह महामंडलेश्वर पूजा शकुनि पांडये को बहन मानते थे। इसी के चलते हर साल रक्षाबंधन पर पूजा शकुनि उन्हें राखी भी बांधती थी। पिछले करीब दस साल से पूजा शकुनि पांडेय पति के साथ अलीगढ़ के नौरंगबाद में रह रही थीं।

पूजा ऐसे हुई भतीजे के प्यार में पागल

पूजा शकुनि पांडेय को अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता बहन मानते थे।इसके चलते महामंडलेश्वर अभिषेक की बुआ लगती थी। कचौरा में कोई अच्छा कालेज नहीं हैं तो पढ़ाई के लिए उन्होंने बेटो को पूजा शकुनि पांडेय के पास अलीगढ़ भेजना बेहतर समझा। वहीं पर रहकर अभिषेक ने बीबीए, एमबीए और एलएलबी की। इसी बीच 47 साल की पूजा शकुनि पांडेय को 26 साल के अभिषेक पर दिल आ गया। पूजा शकुनि पांडेय ने अपने लटके-झटकों से अभिषेक को प्रेमजाल में फंसा लिया। साथ ही कुछ बेहद निजी पलों के फोटो और वीडियो भी शूट कर लिए गए।

टीवीएस के कारोबार में मांग रही थी हिस्सेदारी

अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता ने कस्बा खैर में एक टीवीएस शो रूम खोलकर उसे व्यवसाय में उतार दिया। शो रूम में महामंडलेश्वर ने पार्टनर बनाने को कहा, लेकिन अभिषेक के पिता ने इंकार कर दिया। उधर कारोबार में लग जाने के अभिषेक द्वारा महामंडलेश्वर को समय नहीं दे पा रहा था। इससे महामंडलेश्वर बिफर गई। नाराजगी इस कदर बढ़ी की महामंडलेश्वर शो रूम के उद्घाटन पर भी नहीं आई।

इसके बाद अभिषेक ने भी महामंडलेश्वर का नंबर ब्लाक कर दिया। महामंडलेश्वर को इस तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं हुई। क्योंकि महामंडलेश्वर तो अभिषेक से शादी करना चाहती थी। उसने अभिषेक की हत्या के लिए शूटर आसिफ और मोहम्मद फजल को तीन लाख में सुपारी दे दी। एक लाख रुपए नकद दिए और दो लाख हत्या करने के बाद देने को कहा।

भाई की शादी पर अफेयर का हुआ था संदेह

अभिषेक के छोटे भाई आशीष गुप्ता की शादी 10 दिसंबर 2024 को हुई थी। इसमें पूजा शकुन पांडे जो ड्रेस पहनकर आई थी, ठीक वही मैचिंग ड्रेस अभिषेक गुप्ता ने पहन रखी थी। दोनों ने जमकर साथ डांस किया था। जबकि इससे पहले अभिषेक के परिजनों ने महामंडलेश्वर पूजा शकुन को भगवा ड्रेस के अलावा किसी दूसरे कपड़े में नहीं देखा। शादी में मैचिंग ड्रेस देखकर और साथ में डांस करने पर परिजनों को कुछ संदेह जरूर हुआ था।

भाई की शादी के बाद शादी का बना रही थी दबाव

परिजनों की मानें तो अभिषेक के छोटे भाई की शादी के बाद पूजा शकुन ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ज्यादा दबाव देख अभिषेक गुप्ता ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया। खुद से दूर होता देख पूजा शकुन पांडे ने झूंठे मुकदमों में भी फंसाने का प्रयास किया। सफल नहीं हुई तो हत्या का आरोप है।

महामंडलेश्वर का है विवादों से नाता

डॉ. पूजा शकुन पांडे उर्फ अन्नपूर्णा भारती ने कई बार महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी, जिस पर FIR भी दर्ज हुई।
जून 2022 में खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जुमे की सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखे।
अप्रैल 2020 में अलीगढ़ पुलिस ने पूजा शकुन पांडे को गिरफ्तार किया। उन्होंने PM मोदी को पत्र लिखकर तब्लीगी जमातियों को कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार बताते हुए गोली मारने की मांग की थी।
दिसंबर 2021 में धर्म संसद में विवादित बयान देने पर हरिद्वार पुलिस ने जो FIR दर्ज की थी, उसमें पूजा शकुन पांडे का भी नाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8