सहारनपुर गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गंगोह देहात मंडल में
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लखनौती चौराहे से लेकर विधायक कीरत सिंह के कैंप कार्यालय पर समापन हुआ तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। देहात मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 175 मोटरसाइकिल रही जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दे रहे थे। पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा

यात्रा का मार्ग नगर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा, जहां हर उम्र के लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने और इसमें शामिल होने के लिए खड़े दिखाई दिए। बाईकों पर सवार युवाओं के हाथों में लहराते तिरंगे और आंखों में देशप्रेम की चमक पूरे आयोजन की पहचान बन गई। देहात मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी ने सभी से अपील की कि 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता को मजबूत करें।यात्रा के समापन तक देहात नगर में जयकारों की गूंज बनी रही और वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। यह तिरंगा यात्रा न केवल हर घर तिरंगा अभियान को मजबूती देने का कार्य कर गई

बल्कि इसने साबित कर दिया कि जब नेतृत्व प्रेरणादायी हो और उद्देश्य राष्ट्रहित का हो, तो पूरा क्षेत्र एक साथ खड़ा हो सकता है।
इस उत्सव पर कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के मंडल राहुल शर्मा विजय चौधरी अरविंद बालियान जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी विपुल सैनी रजनीश पाल सौरभ आनंद अरुण रघुवीर विशाल मंडल महामंत्री मनीष गर्ग नवीन सैनी दीपक सैनी ऋषिपाल आलम इकरार चौधरी सावेज मिर्जा अंकित सेन राकेश प्रधान विजय भारती डॉक्टर राजपाल राजकुमार जांगिड़ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे









Leave a Reply