भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज में मर्यादा और चरित्र निर्माण का संदेश
फरीदपुर (बरेली), 04 अक्टूबर। भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक बन चुकी 48वीं श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ फरीदपुर कस्बे के सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड में हुआ। परंपरा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन का उद्घाटन निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप (आंवला), एमएलसी कुंवर महाराज सिंह (रामपुर-बरेली), विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल (फरीदपुर), विधायक संजीव अग्रवाल (बरेली कैंट) तथा जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह ने भगवान श्री गणेश और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मुकुट पूजन के साथ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। उद्घाटन भाषण में सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा – भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श हैं। उनका जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है। हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलकर चरित्रवान समाज का निर्माण करना चाहिए।

उद्घाटन के पश्चात
उद्घाटन के पश्चात मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने श्री गणेश पूजन के उपरांत नारद मोह लीला का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
मेला प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारी सुबोध अग्रवाल (अध्यक्ष), अतीश अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), विकास अग्रवाल शानू (वरिष्ठ अध्यक्ष), प्रतीक सिंगल (महामंत्री), ब्रह्मा शंकर गुप्ता (कोषाध्यक्ष) सहित एड. ओमवीर गुर्जर (कानूनी सलाहकार), सौरभ अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल बवलू, आदित्य गुप्ता, संदीप मोहन अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, शैलेश सिंह (मीडिया प्रभारी) एवं नगर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन और भी गरिमामय बना।

कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन भारतीय संस्कृति, धर्म, कला और समाजिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। जहां हर पात्र और संवाद में ‘रामराज्य’ की झलक मिलती है








Leave a Reply