मिठाई वालें की मिठाई को बासी बताने पर मिठाई वाले ने 10 वर्ष के बच्चे को उठा कर पटखा लात घुसो से जमीन पर लेटा कर की जमकर की पिटाइ वीडियो आया सामने
सहारनपुर में
सहारनपुर में एक दुकानदार ने 10 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा। पहले बच्चे को काउंटर से उठाकर बाहर सड़क पर फेंका। फिर बाहर आकर उसके मुंह पर लात मारी। दरअसल, बच्चे ने मिठाई को बासी कहा था। इसी बात से गुस्साए दुकानदार ने उसे बुरी तरह मारा। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है
पीड़ित के पिता का आरोप है कि मेरा बेटा दुकानदार की पिटाई से बुरी तरह घायल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सहारनपुर के थाना नकुड़ के कस्बा अंबेहटा का है।
अंबेहटा के मेन बाजार में
अंबेहटा के मेन बाजार में हिमांशु पुत्र राजू की मिठाई की दुकान है। सुबह उसकी दुकान पर हसीन का बेटा तनवीर (10) मिठाई लेने आया। हिमांशु ने तनवीर को मिठाई दी, जिसके बाद तनवीर ने मिठाई बासी होने की बात कही। इससे नाराज हिमांशु ने तनवीर की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
बच्चे के पिता हसीन ने बताया- मेरा बेटा तनवीर मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर गया था। उसने मिठाई ताजा न होने की बात कहकर लेने से मना कर दिया। इससे दुकानदार का बेटा हिमांशु भड़क गया। उसने बच्चे को उसकी साइकिल से उठाकर जमीन पर पटक दिया।
बच्चे को लात-घूसों और कुर्सी से पीटा

बच्चे का सिर दुकान के लकड़ी के काउंटर से टकरा गया
बच्चे का सिर दुकान के लकड़ी के काउंटर से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद भी आरोपी लगातार बच्चे को लात-घूसों और कुर्सी से पीटता रहा। ये पूरी घटना उसी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाया। घटना के बाद बच्चे का पिता घायल बेटे को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज
वीडियो में एक दुकानदार बच्चे को दुकान के बाहर फेंकता दिख रहा है। बच्चे कि गिरने के बाद वो उसके पास जाता है। बच्चे के मुंह पर लात मारता है। इसके बाद बच्चा साइकिल पर बैठकर जाने लगता है। दुकानदार बच्चे को साइकिल से उठाकर काउंटर पर फेंक देता है। उसको लगातार लात-घूसों से जमकर पीटता है।

सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया-सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।








Leave a Reply