,

Dhami listened to the 135th edition of Prime Minister Modi’s ‘Mann Ki Baat’ : रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया विकास की ताकत

Dhami listened to the 135th edition of Prime Minister Modi’s ‘Mann Ki Baat’ : रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया विकास की ताकत

रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां संस्करण सुना। उन्होंने जनभागीदारी और ‘सबका प्रयास’ को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Dhami listened to the 135th edition of Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' : रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया विकास की ताकत

‘मन की बात’ समाज को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाते हैं। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

Dhami listened to the 135th edition of Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' : रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया विकास की ताकत

‘सबका प्रयास’ से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका प्रयास’ का संदेश देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Dhami listened to the 135th edition of Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' : रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, जनभागीदारी को बताया विकास की ताकत

प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts