,

Tourists from Haryana assaulted in Rishikesh : ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

Tourists from Haryana assaulted in Rishikesh : ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने पीड़ित पर्यटकों की शिकायत पर पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tourists from Haryana assaulted in Rishikesh : ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला से गलतफहमी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार हरियाणा के कैथल निवासी सतवीर सिंह अपने साथियों सोनू, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार और विक्रम सिंह के साथ कार से ऋषिकेश घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पर्यटकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पर्यटकों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Tourists from Haryana assaulted in Rishikesh : ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित सतवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना में शामिल आरोपी भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक थापा और नरेश कश्यप निवासी गली नंबर-2, काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts