Kharge’s scathing attack on BJP : असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला | “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई, सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

Kharge’s scathing attack on BJP : असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला | “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई, सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा- यह भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता की लड़ाई है।

Kharge's scathing attack on BJP : असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला | “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई, सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला, बोले- “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की जनता से 9 अप्रैल को मतदान के दौरान भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील की है।

खड़गे ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई बताया।

Kharge's scathing attack on BJP : असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला | “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई, सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

भ्रष्टाचार और सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

खड़गे ने कहा कि असम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार जनहित के बजाय निजी हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक “सिंडिकेट सिस्टम” चल रहा है, जिसके जरिए जमीन आवंटन में करीबियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

BJP के ‘जीरो टॉलरेंस’ पर सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख की बात करते हैं, लेकिन असम में लगे गंभीर आरोपों के बावजूद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। खड़गे ने आरोप लगाया कि शीर्ष नेतृत्व ने सरमा को खुली छूट दे रखी है।

न्याय व्यवस्था पर सवाल

खड़गे ने असमिया गायक जुबीन गर्ग से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए राज्य में न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो 100 दिनों के अंदर फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा और दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी।

Kharge's scathing attack on BJP : असम चुनाव: खड़गे का BJP पर तीखा हमला | “भ्रष्ट सीएम बनाम असम की जनता” की लड़ाई, सिंडिकेट सिस्टम का आरोप

महिलाओं को आश्वासन और चुनावी दावा

महिलाओं को लेकर खड़गे ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर मौजूदा वित्तीय सहायता योजनाएं बंद नहीं होंगी, बल्कि उन्हें और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस को इस चुनाव में करीब 73 सीटें मिल सकती हैं और पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में होगी। उन्होंने मतदाताओं से बदलाव के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts