,

Notorious Criminal Arrested in Rishikesh ऋषिकेश में खूंखार अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार | उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी जेल से फरार, 1 लाख का इनामी था

Notorious Criminal Arrested in Rishikesh ऋषिकेश में खूंखार अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार | उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी जेल से फरार, 1 लाख का इनामी था

ऋषिकेश कोतवाली और मुनिकीरेती CIU की संयुक्त टीम ने उड़ीसा की चौद्वार जेल से फरार खूंखार अपराधी राजा साहनी को त्रिवेणी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। राजा साहनी हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित था। पूरी खबर पढ़ें।

Notorious Criminal Arrested in Rishikesh ऋषिकेश में खूंखार अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार | उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी जेल से फरार, 1 लाख का इनामी था

ऋषिकेश में उड़ीसा जेल से फरार खूंखार अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस और मुनिकीरेती सीआईयू की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी चौद्वार जेल (कटक) से फरार खूंखार अपराधी राजा साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, राजा साहनी पिछले साल 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर जेल से फरार हो गया था। उसने चादरों की रस्सी बनाकर जेल की ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला था। इसके बाद से वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उड़ीसा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति के लिए 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

Notorious Criminal Arrested in Rishikesh ऋषिकेश में खूंखार अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार | उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी जेल से फरार, 1 लाख का इनामी था

कैसे हुई गिरफ्तारी?

आज सुबह उड़ीसा पुलिस के उप-निरीक्षक शंकर सेन प्रधान और कांस्टेबल सत्यव्रत दास ने ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से संपर्क किया और सूचना दी कि जेल तोड़कर फरार अपराधी ऋषिकेश क्षेत्र में देखा गया है।

मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, राजा साहनी एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोगों के साथ त्रिवेणी घाट इलाके में मौजूद था। सूचना मिलते ही ऋषिकेश पुलिस और एस.ओ.जी. की टीम ने तुरंत जाल बिछाया।

टीम ने नटराज चौक की ओर से आ रही संदिग्ध कार को सुमन पार्क से करीब 100 मीटर पहले रोक लिया। कार की पिछली सीट पर एक महिला के साथ बैठे व्यक्ति की पहचान उड़ीसा पुलिस ने राजा साहनी के रूप में की। वह लोहिया नगर, बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि राजा साहनी हत्या और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था। गिरफ्तारी के समय कार में उसके साथ एक महिला और दो अन्य पुरुष भी सवार थे। पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उड़ीसा पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस उड़ीसा ले जाने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

यह गिरफ्तारी ऋषिकेश पुलिस और उड़ीसा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा है। पुलिस अधिकारियों ने मुखबिर और टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थल पर ऐसे खूंखार अपराधियों की मौजूदगी सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती होती है। पुलिस का कहना है कि ऐसे फरार अपराधियों पर नजर रखने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts