,

Smack Trafficking in Rishikesh :ऋषिकेश में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़! 6.14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Smack Trafficking in Rishikesh :ऋषिकेश में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़! 6.14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 6.14 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश उर्फ गोलू ने हरिद्वार से स्मैक खरीदकर स्थानीय युवकों और टेंपो चालकों को बेचने का खुलासा किया। पूरी खबर पढ़ें।

नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है।

कोतवाली ऋषिकेश की टीम ने क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को 6.14 ग्राम स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज कोतवाली टीम ट्रांजिट कैंप गेट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। उसके संदिग्ध व्यवहार पर टीम ने तुरंत उसे रोका और तलाशी ली। युवक की जींस की जेब से 6.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश उर्फ गोलू (निवासी गली नंबर 5, कुम्हार बाड़ा, ऋषिकेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Smack Trafficking in Rishikesh :ऋषिकेश में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़! 6.14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपी का खुलासा

पूछताछ के दौरान आकाश उर्फ गोलू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह स्मैक हरिद्वार के रहने वाले आलोक से खरीदकर लाता था। आरोपी खुद नशे का आदी है। नशे का खर्च निकालने और अतिरिक्त पैसों के लालच में वह ऋषिकेश क्षेत्र के युवकों और टेंपो चालकों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचता था।

पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और स्मैक की पूरी सप्लाई चेन को उजागर करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Smack Trafficking in Rishikesh :ऋषिकेश में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़! 6.14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम की सराहना

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक अरविंद पंवार, कांस्टेबल कुंदन, संजय और शेखर सैनी की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी और सप्लाई को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है।

ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थल पर नशे की तस्करी युवाओं के भविष्य के लिए बड़ी खतरा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से भी अपील की गई है कि अगर किसी को नशे की तस्करी या सप्लाई की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts