,

अयोध्या में राम मंदिर पूर्ण, PM मोदी ने किया ध्वजारोहण

अयोध्या में राम मंदिर पूर्ण, PM मोदी ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ।अयोध्या के भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरी तरह पूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण किया। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.50 बजे बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया धर्मध्वजा शिखर पर लहराने लगी। इस क्षण पर PM मोदी भावुक हो उठे और उन्होंने ध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

अयोध्या में राम मंदिर पूर्ण, PM मोदी ने किया ध्वजारोहण

पीएम ने किया रोड शो

ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित रामदरबार में पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए और वस्त्र व चंवर अर्पित किए। कार्यक्रम के पूर्व PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। मार्ग में स्कूली बच्चों ने फूल बरसाए और महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

अयोध्या में राम मंदिर पूर्ण, PM मोदी ने किया ध्वजारोहण

मठ और अखाड़ों के संत रहे मौजूद

समारोह में देशभर के मठों और अखाड़ों के संत मौजूद रहे, हालांकि चारों शंकराचार्य शामिल नहीं हो सके। पहले चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटीज को निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन कोई भी मौजूद नहीं रहा। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और सुरक्षा के लिए SG, SPG व CRPF के विशेष प्रबंध किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8