,

वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण का भव्य समापन – देशभक्ति और आत्मबल से गूंजा समारोह

वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण का भव्य समापन – देशभक्ति और आत्मबल से गूंजा समारोह

फरीदपुर। वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को सैन्य आत्मरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर प्रशिक्षण का समापन समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन था, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना को समर्पित एक प्रेरक आयोजन भी बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ज़मीर उद्दीन शाह (सेवानिवृत्त, पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष) ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को नई ऊँचाइयाँ देते हैं।

वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण का भव्य समापन - देशभक्ति और आत्मबल से गूंजा समारोह

समारोह की शुरुआत

समारोह की शुरुआत में वेदान ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अमीद मुराद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा और प्राथमिक उपचार की तकनीकों का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण का भव्य समापन - देशभक्ति और आत्मबल से गूंजा समारोह

डॉ. अमीद मुराद ने प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा

डॉ. अमीद मुराद ने प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. सबीन अहसन ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम में कैटफिट के ग्लोबल बिजनेस हेड अर्पन दीक्षित, कल्की आर्ट ऑफ सेल्फ डिफेंस के फाउंडर ग्रैंड मास्टर गौरव हयूमन, ट्रेनिंग चीफ व जनरल सेक्रेटरी संयोगिता सिंह चौहान, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8