दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी के तीन लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी के तीन लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल शामिल हैं। दोनों आपस में दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत थे, जबकि लोकेश खाद के कारोबार से जुड़े थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारों को सूचना मिलने के बाद दोनों के शव अमरोहा पहुंच गए हैं, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी के तीन लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

तीसरी मौत

तीसरी मौत श्रावस्ती के 32 वर्षीय दिनेश कुमार की हुई है, जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। जानकारी के अनुसार, लोकेश दिल्ली आए थे और शाम को अपने समधन को देखने की योजना बनी थी। लोकेश और दिनेश मेट्रो से लाल किले के पास पहुंचे, जहां अशोक उन्हें रिसीव करने आए थे। जैसे ही तीनों कार में बैठे, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों बुरी तरह झुलस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी, लेकिन तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी के तीन लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी

घटना में घायल होने वालों में देवरिया के शिवा जायसवाल, देवरिया के ही पप्पू और गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद शामिल हैं। तीनों का इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल में जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यूपी में कड़ी चौकसी

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तुरंत फील्ड में उतरें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बचकर न निकल पाए। राज्यभर में पुलिस अलर्ट मोड में है और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8