लखनऊ/श्रीनगर, 10 नवंबर 2025: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लखनऊ की रहने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। डॉ. शाहीन की स्विफ्ट डिजायर कार से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस, पिस्टल और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी फरीदाबाद (हरियाणा) में चल रहे आतंकी नेटवर्क से जुड़ी है, जहां पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से लिंक सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली हैं और फरीदाबाद में गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल गनई की गर्लफ्रेंड बताई जा रही हैं। मुजम्मिल की कार इस्तेमाल करती थीं शाहीन, और उसी कार से AK-47 बरामद हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर हवाई जहाज से श्रीनगर ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है। यह इस मामले में तीसरी डॉक्टर की गिरफ्तारी है, कुल 8 लोग अब तक हिरासत में हैं।

मॉड्यूल का पूरा नेटवर्क: डॉक्टरों का ‘व्हाइट कॉलर टेरर इकोसिस्टम’
- फरीदाबाद में भारी बरामदगी: मुजम्मिल शकील के किराए के मकान से 2900-360 किलो अमोनियम नाइट्रेट (IED बनाने की सामग्री), टाइमर, केमिकल सॉल्यूशन और अन्य हथियार बरामद।
- कश्मीर कनेक्शन: अनंतनाग के डॉ. आदिल अहमद राठर के लॉकर से AK-47 मिली। सहारनपुर से गिरफ्तार आदिल की निशानदेही पर फरीदाबाद रेड हुई।
- अन्य गिरफ्तारियां: पुलवामा का डॉ. मुजम्मिल शकील (अल-फलाह यूनिवर्सिटी में टीचर), इमाम इश्तियाक और अन्य। मॉड्यूल में प्रोफेशनल्स (डॉक्टर, छात्र) शामिल, जो रेडिकलाइजेशन, फंडिंग और लॉजिस्टिक्स संभालते थे।

अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क उत्तर भारत में बड़े हमलों की योजना बना रहा था। जांच अब लखनऊ, दिल्ली, अलीगढ़ और कश्मीर तक फैल गई है। केंद्रीय एजेंसियां और यूपी-हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। और गिरफ्तारियां संभव हैं।
यह घटना आतंकी संगठनों के बदलते तरीकों को उजागर करती है, जहां पढ़े-लिखे प्रोफेशनल्स को भर्ती किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अधिक अपडेट के लिए देखते रहिए।








Leave a Reply