,

बागेश्वर धाम प्रमुख की सनातन एकता पदयात्रा को मंत्री राजभर ने बताया ड्रामा

बागेश्वर धाम प्रमुख की सनातन एकता पदयात्रा को मंत्री राजभर ने बताया ड्रामा

पदयात्रा में चल रहे हैं 30 हजार लोग

नई दिल्ली, दिल्ली से शुरू हुई बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ सोमवार को चौथे दिन हरियाणा होते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रही है। यात्रा में हर दिन भीड़ बढ़ती जा रही है और करीब 30 हजार श्रद्धालु लगातार साथ चल रहे हैं। दो किलोमीटर तक रास्ते पर सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। भक्तों में महिलाओं की संख्या भी काफी है, जो हाथों में भगवा ध्वज थामे पैदल यात्रा कर रही हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि साधु-महात्मा नेता बनने के लिए ड्रामा करते हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि ऐसे साधु-महात्मा प्रसिद्ध होने के बाद किसी न किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाते हैं।

बागेश्वर धाम प्रमुख की सनातन एकता पदयात्रा को मंत्री राजभर ने बताया ड्रामा

माहौल हुआ भक्तिमय

दिल्ली से कई श्रद्धालु ट्रकों के जरिए यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यात्रा के दौरान सोमवार को राजस्थान के मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री के साथ जुड़े। उसी दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब एक भक्त धीरेंद्र शास्त्री के गले लगकर रो पड़ा। शास्त्री ने उसे शांत करते हुए समझाया और आशीर्वाद दिया।

यात्रा में बदायूं के तेजपाल और उनके भाई अपनी वृद्ध मां को पालकी में बैठाकर साथ चला रहे हैं, जिससे यात्रा में समर्पण और भक्ति का अलग ही दृश्य दिखाई देता है।

बागेश्वर धाम प्रमुख की सनातन एकता पदयात्रा को मंत्री राजभर ने बताया ड्रामा

डॉक्टर के घर में मिले विस्फोटक से मची खलबली

इस बीच फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से विस्फोटक सामग्री मिलने की घटना ने माहौल में हलचल पैदा कर दी। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि इसका मकसद यात्रा को नुकसान पहुंचाना था तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सेना और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8