,

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

एंकर: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सहकारिता की प्राचीन परंपरा को नई ऊँचाई

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। यह परस्पर सहयोग से स्वावलंबन का मार्ग है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष” घोषित किया है, ताकि वैश्विक सहयोग से सतत विकास लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।

उन्होंने कहा,

“देश में ‘सहकार से समृद्धि’ के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय गठित किया। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में यह मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को सशक्त बना रहा है।”

उत्तराखंड में सहकारिता की उपलब्धियाँ

  • प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण
  • 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्यरत – सस्ती दवाएँ उपलब्ध।
  • 640 समितियाँ कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित।
  • 3838 समितियों का डेटा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड।
  • फरवरी 2023 से अब तक:
  • 800 नई पैक्स,
  • 248 नई डेयरी समितियाँ,
  • 116 मत्स्य समितियाँ गठित।
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मिलेट मिशन: मण्डुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से।

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना:

  • पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पालन, फूलों की खेती हेतु 5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण
  • लघु एवं सीमांत किसानों को 1 लाख तक ब्याजमुक्त फसली ऋण

“सहकारी बैंकों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जमापूंजी – जनता के भरोसे का प्रमाण।”
1 लाख 70 हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण का नया इतिहास रच रही हैं।”

पिथौरागढ़ में गतिमान विकास कार्य

  • 750 करोड़ से मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण।
  • 34 करोड़ से स्पोर्ट्स कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल
  • बेरीनाग में भव्य स्टेडियम निर्माण शीघ्र प्रारंभ।
  • अस्कोट, गंगोलीहाट, धारचूला में नए बस स्टेशन
  • पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप
  • PMGSY के तहत 327 करोड़ से सड़कें।
  • हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली से हवाई सेवा
  • पिथौरागढ़ हवाई अड्डा 450 करोड़ से आधुनिक स्वरूप में विकसित।

उपस्थित जनप्रतिनिधि

  • केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन) श्री अजय टम्टा
  • विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल
  • मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल
  • जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद
  • भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी
  • जिलाधिकारी श्री आशीष भटगांई
  • पुलिस अधीक्षक सुश्री रेखा यादव

“सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। पिथौरागढ़ के विकास में ये योजनाएँ मील का पत्थर साबित होंगी। उत्तराखंड अब सुशासन और समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8