,

सहारनपुर जिला कारागार में भाई दूज पर बंदी भाइयों से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था

सहारनपुर जिला कारागार में भाई दूज पर बंदी भाइयों से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), में भाई-बहन के पावन बंधन के प्रतीक भाई दूज के अवसर पर सहारनपुर जिला कारागार में शासन के निर्देशानुसार बंदी भाइयों से उनकी बहनों की मुलाकात कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि त्योहार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बंदी परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

बहनों की सुविधा के लिए

बहनों की सुविधा के लिए कारागार परिसर में विशेष बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि पर्चियां तुरंत तैयार हो सकें और इंतजार की समस्या न हो। कारागार के अंदर मंदिरों के दर्शन के लिए सुगम रास्ते बनाए गए हैं। गरीब बंदियों के लिए मिठाइयां, नारियल, कलावा और पूजा सामग्री की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।पानी की उपलब्धता के लिए बाहर विशेष स्टॉल लगाए गए हैं, साथ ही हेल्प डेस्क स्थापित कर किसी भी बहन की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।

सहारनपुर जिला कारागार में भाई दूज पर बंदी भाइयों से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था

अधीक्षक ने कहा

अधीक्षक ने कहा, “यह पर्व बंदी भाइयों और बहनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करता है। हमारा प्रयास है कि सभी परिवार इस अवसर पर खुशी से मिल सकें।”जानकारी के अनुसार, जनपद के अधिकांश कैदी सहारनपुर कारागार में निरुद्ध हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों से भी कैदी यहां हैं। बहनें न केवल स्थानीय, बल्कि पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। सुबह से ही कारागार के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं। अब तक 300 से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात कर ली है, और प्रक्रिया निरंतर जारी है। अनुमान है कि शाम तक सभी मुलाकातें पूरी हो जाएंगी।

सहारनपुर जिला कारागार में भाई दूज पर बंदी भाइयों से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8