,

मुख्यमंत्री ने मिट्टी के दीए खरीद कर दिया वोकल फार लोकल का संदेश

मुख्यमंत्री ने मिट्टी के दीए खरीद कर दिया वोकल फार लोकल का संदेश

खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कहते हैं वह करते भी हैं। वह फिलहाल ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान चलाए हुए हैं। इस अभियान को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने खुद खटीमा में एक छोटी से दुकान से मिट्टी के दीए और अन्य स्थानीय स्तर पर बना सामान खरीदा। साथ ही सभी को वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री धामी मूलरूप से खटीमा के ही रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने मिट्टी के दीए खरीद कर दिया वोकल फार लोकल का संदेश

पावली पर आसपास के कारीगरों के उत्पाद ही खरीदें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के पर्व पर स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को प्रोत्साहित करें, जिससे न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा, बल्कि गांवों और कस्बों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी, उत्साह और आनंद का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने गाँव-कस्बों में बने दीये या अन्य स्वदेशी वस्तुएँ खरीदते हैं, तो हम किसी परिवार की आजीविका, उसकी महनत और उसकी उम्मीद को सम्मान देते हैं।”

मुख्यमंत्री ने मिट्टी के दीए खरीद कर दिया वोकल फार लोकल का संदेश

उत्तराखंड के उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के कारीगरों की परंपरा और कौशल अत्यंत समृद्ध है। मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, जैविक उत्पाद और पहाड़ी खाद्य पदार्थ न केवल स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

देशी उत्पाद खरीदना उम्मीद की किरण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि इस दीपावली वह स्वदेशी उत्पादों से ही अपने घरों को रोशन करें, ताकि किसी अन्य परिवार के घर में भी खुशियों के दीप जल सकें। “इस दीपावली हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। हमारी छोटी-छोटी खरीदारी किसी परिवार के जीवन में नई उम्मीद की किरण बन सकती है।” मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8