रामपुर सांसद ने आजम खां पर बोला हमला, कहा-उनके लोगों ने बसपा को वोट किया

रामपुर सांसद ने आजम खां पर बोला हमला, कहा-उनके लोगों ने बसपा को वोट किया

लखनऊ। रामपुर से सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने आजम खां पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि रामपुर में अब आजमवादी गैंग खत्म हो गया है। आजम खां ने मेके 2024 के चुनाव का बहिष्कार किया था। उनके लोगों ने बसपा को वोट दिया। जिस तरह से उन्होंने अभिनेत्री जया प्रदा को प्रताड़ित किया। उसी तरह से मुझे भी प्रताड़ित करने का सपना देख रहे हैं।

मेडिकल कालेज तक नहीं बनवा पाए

गौरतलब है कि बीते दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव आजम खां से मिलने रामपुर आए थे। उस समय आजम खां ने साफ कहा था कि वह अखिलेश यादव के सिवाय किसी से भी नहीं मिलेंगे। इसके बाद लखनऊ से निजी प्लेन से साथ आ रहे सांसद मौलाना मोहिबल्ला नदवी को अखिलेश यादव ने बरेली मे उतार दिया था। इसके बाद से नदवी आजम खां से खासे खपा हैं। रामपुर सांसद ने एक ऐजेंसी से कहा कि पूर्व में यहां रहे लोगों ने रामपुर में मेडिकल कालेज तक नहीं बनवाया। यहां पर आजमवादी गैंग हावी रहा। लेकिन अब आजमवादी गैंग खत्म हो गया है।

रामपुर सांसद ने आजम खां पर बोला हमला, कहा-उनके लोगों ने बसपा को वोट किया

मुझे भी डराना चाहते हैं

उन्होंने आजम खां द्वारा कसे गए आलिम-फाजिल वाले तंज पर कहा कि मैं तो मस्जिद का छोटा सा खादिम हूं। मैंने कभी अपने को नेता नहीं माना। लेकिन आजम खां बड़े नेता हैं। मौलाना आजाद के बाद रामपुर की जनता ने एक इमाम को चुना है। लेकिन इससे आजम खां खुश नहीं हुए। जब जयाप्रदा रामपुर से सांसद बनी थीं तो इन्होंने उन्हें खासा तंग किया था। अब मैं रामपुर का सांसद बना हूं तो चाहते हैं कि मुझे भी डरा दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8