बरेली की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देखेंगी, उन्हें पूरा भी करेंगी यही संदेश आज विकास भवन परिसर से गूंज उठा जब मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत दो मेधावी छात्राओं को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए अपनी कुर्सी सौंपी।

सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज
सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज, भमोरा की डिम्पल मौर्य और तूबा खान ने आज प्रशासनिक जिम्मेदारियों की कमान संभाली। मुख्य विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर छात्राओं ने शासन-प्रशासन के कार्यों को करीब से समझा और महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अनुभव लिया।

डिंपल मौर्य ने कहा
डिंपल मौर्य ने कहा, “आज मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं। अब समझ में आया कि प्रशासनिक सेवा सिर्फ पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
इस दौरान सीडीओ देवयानी ने कहा कि “मिशन शक्ति का उद्देश्य यही है कि हमारी बेटियां आत्मनिर्भर बनें, नेतृत्व करना सीखें और समाज में अपनी भूमिका को सशक्त रूप से निभाएं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक चेतना भी उतनी ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी ने भी सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की कोमल तथा भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज, आंवला की प्रशंसा पाराशरी को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए जिला विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों छात्राओं ने विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
यह पहल प्रशासन के “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करती है और यह संदेश देती है कि अब भविष्य की कुर्सियां बेटियों के नाम लिखी जा रही हैं।









Leave a Reply