केंद्रीय वन मंत्री ने देहरादून में आईसीएफआरई की 31वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की
देहरादून : केंद्रीय मंत्री पर्यावरण और वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) काफी अच्छे कार्य कर रहा है। तमाम शोध भी किए जा रहे हैं। जरूरत है कि तकनीकि ज्ञान और इन शोधों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे आम आदमी इसका फायदा उठा सके।

रिपोर्ट पर भी हुई चर्चा
भूपेन्द्र यादव सोमवार को देहरादून स्थित आईसीएफआरई की 31वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी शोध के परिणाम सामने आते हैं, उन्हें उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर आधारित वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया। बैठक के दौरान, वर्ष 2023–24 की आईसीएफआरई वार्षिक रिपोर्ट एवं वार्षिक लेखा परीक्षित विवरणबैठक में प्रस्तुत किए गए। बैठक में इस रिपोर्ट पर चर्चा की गई और सोसायटी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया, ताकि इन्हें संसद के दोनों सदनों में पटल पर रखा जा सके।

वेब पोर्टल का भी किया शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर आधारित वेब पोर्टल का शुभारंभ किया तथा चार प्रकाशनों काविमोचन भी किया गया। इनमें कैसुरीना से कमाई: उच्च उपज देने वाली किस्में और नई खेती तकनीकें,आई.सी.एफ.आर.ई. 2025–30 की विस्तार रणनीति, कम ज्ञात वनीय पौधों का संकलन: अंतर्दृष्टि और अवसर, तथा भारत की प्रमुख वृक्ष प्रजातियों के लिए प्रजनन योजनाएँ वाले प्रकाशन शामिल हैं








Leave a Reply