विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट1

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट1

पांडेय के नेतृत्व में सपा के जांच दल को आज जाना हैं बरेली
लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ में आज शनिवार को उनके सरकारी आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। इस हाउस अरेस्ट को नेता विरोधी दल ने सरकार की तानाशाही बताया है।

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट

गौरतलब है कि नेता 26 सितंबर को बरेली आई लव मोहम्मद के मुद्दे को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में मास्टर माइंड बताए गए आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकार रजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. नफीस, नदीम और तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा, नफीस के बेटे फरमान समेत करीब 80 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सपा की ओर से इस हिंसा की जांच के लिए बीते दिन शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक 14 सदस्यीय एक जांच दल गठित किया था। जांच दल को आज शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बरेली जाना है। इसी क्रम में शनिवार को सुबह भारी मात्रा में पुलिस बल नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचा और उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया।

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट

यह नेता शामिल हैं जांच दल में

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद हरेन्द्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्ला, सांसद नीरज मौर्य, बरेली के ही निवासी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, बरेली से विधायक अताउर्रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और बरेली के निवासी सपा के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव को शामिल किया गया है।

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट

125 नामजद समेत हजारों के खिलाफ है मुकदमा कायम

जुमे की नमाज के बाद बरेली में हुई हिंसा में पुलिस ने 125 नामजद समेत हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जो भी हिंसा का दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि जो भी बेकसूर होगा, उसे कतई परेशान नहीं किया जाएगा।

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8