I Love Muhammad विवाद पर प्रशासन अलर्ट

I Love Muhammad विवाद पर प्रशासन अलर्ट

बरेली में आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश अलर्ट पर है। इसी क्रम में सहारनपुर पुलिस-प्रशासन ने जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए।

I Love Muhammad विवाद पर प्रशासन अलर्ट

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, एडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी खुद जमा मस्जिद पहुंचे और मोर्चा संभाला। अधिकारियों की मौजूदगी में जुमे की नमाज़ अदा कराई गई।

एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा और एडीएम ने बताया

एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा और एडीएम ने बताया कि कुछ जिलों में छिटपुट घटनाओं के बाद सहारनपुर में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई है। जुमे की नमाज़ के दौरान तहसीलों और कस्बों में भी प्रशासनिक टीमें मौजूद रहीं।

पुलिस लगातार शहर में गश्त कर रही है

पुलिस लगातार शहर में गश्त कर रही है और हर संवेदनशील क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही मुस्लिम समुदाय व नागरिकों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8