फार्मासिस्ट बने समाज के प्रहरी, बरेली से गूँजी राष्ट्रीय संदेश की गूंज

फार्मासिस्ट बने समाज के प्रहरी, बरेली से गूँजी राष्ट्रीय संदेश की गूंज

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 पर बरेली ने पूरे देश को एक नई सीख दी। आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने आयोजन को सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता का महाअभियान बना दिया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक ने यह साबित कर दिया कि फार्मासिस्ट केवल दवाएं बांटने वाले नहीं, बल्कि समाज के सच्चे स्वास्थ्य प्रहरी हैं।

फार्मासिस्ट बने समाज के प्रहरी, बरेली से गूँजी राष्ट्रीय संदेश की गूंज

सुबह 6 बजे गांधी उद्यान से शुरू हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी का गवाह बना। डॉ. अजीत यादव और उनकी टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई जैसी जांचें कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

इसके बाद फरीदपुर की सड़कों पर गूँजी छात्रों की आवाज़

फार्मासिस्ट, नर्सेज और डॉक्टर – मिलकर देते हेल्थ केयर।
मुख्य फार्मासिस्ट धीरेन्द्र सिंह राजपुर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और फार्मासिस्ट की भूमिका को सलाम किया।

सीएचसी फरीदपुर परिसर में छात्रों ने दो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए

सीएचसी फरीदपुर परिसर में छात्रों ने दो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए नशा उन्मूलन और सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान। दर्शकों ने इन्हें सिर्फ देखा नहीं, बल्कि अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत यादव ने विद्यार्थियों से कहा फार्मासिस्ट का असली दायित्व दवा का सुरक्षित वितरण और पेशेंट काउंसलिंग है, डायग्नोसिस नहीं। समाज को दवा का सही ज्ञान देना ही फार्मासिस्ट की सबसे बड़ी सेवा है। हम सबको एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बचना होगा और स्वास्थ्य जागरूकता को आंदोलन बनाना होगा।

इस विराट आयोजन का संयोजन ओमवीर सिंह ने किया। मोनिका लील, प्रिया सिंह, सुमित कुमार, अनिल कुमार, हर्षदीप श्रीवास्तव, सत्यपाल, फरहा दीबा, विशेष कुमार, थॉमस कुरियन और आकाश सक्सेना की भूमिका अहम रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts