“हरिद्वार में शुरू हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हज़ारों को मिला उपचार”

“हरिद्वार में शुरू हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हज़ारों को मिला उपचार”

हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े की शुरुआत

हरिद्वार में शुरू हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा

    स्वास्थ्य ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देश भर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जनपद धार से किया गया तथा इस अवसर पर कई महत्वकांक्षी योजनाओं का भी शुभारम्भ किया। जिसका वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।
                 इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है।

 उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का विजन है कि देश की नारी स्वस्त एवं सशक्त हो जिस उद्देश्य से पूरे देश में स्वास्थ्य पखवाड़ा आयोजित हो रहे है,जो 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंदर सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जायेगा साथ ही उन्होंने शिविर में आए जनप्रतिनिधियों,आम जनमानस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से उपेक्षा की है अपने आस पास के लोगों को प्रेरित करते हुए आयोजित होने वाले शिविरों में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक करे।
           उन्होंने कहा कि स्वस्थ पखवाड़ा 15 दिन तक आयोजित होगा, इस पखवाड़े के तहत अनेकों गतिविधियां संचालित होंगी ।

उन्होंने कहा कि आज आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से देश भर में एक हजार ब्लैड डोनेशन कैंप आयोजित हो रहे है ,जिसमें एक कैंप में 75 यूनिट डोनेट होगे,इस तरह कुल 75 हजार ब्लैड यूनिट डोनेट किए जाएंगे,साथ ही 21 सितंबर को देश भर में मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जायेगा।जिसमें लोग देश के प्रति भाग करेंगे, इस अवसर पर गोष्ठियां का आयोजन किया जाएगा तथा  दिव्यांग जनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। 

 इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक

 इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई महत्वकांक्षी योजनाएं हर वर्ग के लिए संचालित हो रही ही,उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर करने एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान थीम पर स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की उपेक्षा की गई है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य शिविरो का लाभ ले सके।

      इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटियों को सशक्त बनने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का संचालन किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच जिसके लिए महिलाओं के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही ही जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो रही है तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

 इस अवसर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से जनपद में  311 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज भूपतवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में 763 लोगों का स्वास्थ्य उपचार,स्क्रीनिंग जांच,परामर्श दिया गया।

जिसमें एचटीएन (उच्च रक्त चाप) -140, मधुमेह- 140,आयुष्मान -20, आयुष टीआईं- 32, चौखम्भा संस्था द्वारा एचआईवी की स्क्रीनिंग -31,अतिरिक्त परामर्श- 36,डेंगू मलेरिया की जांच – 36,ओरल कैंसर स्क्रीनिंग -30, रक्तदान -18 एवं रक्त पंजीकरण -142,टीबी स्क्रीनिंग/एक्सरे – 55 ओर रक्त परीक्षण -30, विकलांगता के लिए पंजीकरण -15 तथा 04 प्रमाण पत्र जारी किए गए।उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय रुड़की में अयोजित स्वास्थ्य शिविर में 397 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

 इस अवसर पर महापौर किरण जैसल,राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, संयोजक लव शर्मा, विदित शर्मा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार तोमर,डॉ आलोक तिवारी,डॉ तरुण मिश्रा,मेडिकल कॉलेज के टीम,जिला अस्पताल की मेडिकल टीम एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन मानस मौजूद रहे।

One response to ““हरिद्वार में शुरू हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हज़ारों को मिला उपचार””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8