प्रशासनिक सख्ती के साथ डीएम ने लिया चीनी मिल का जायजा1

प्रशासनिक सख्ती के साथ डीएम ने लिया चीनी मिल का जायजा1

बरेली।

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल लि. सेमीखेड़ा का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक सख्ती का परिचय दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल के प्रत्येक विभाग – मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस, पावर हाउस और बॉयलर की प्रगति का बारीकी से मुआयना किया।

रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य मात्र 54 से 58 प्रतिशत तक पूर्ण पाए जाने पर डीएम ने गहरी असंतोष जताया और साफ निर्देश दिए कि 21 अक्टूबर तक हर हाल में फाइनल ट्रायल कर मिल संचालन के लिए तैयार किया जाए।

प्रशासनिक सख्ती के साथ डीएम ने लिया चीनी मिल का जायजा

उन्होंने स्पष्ट कहा कि

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 2 नवम्बर से हर हाल में किया जाए, ताकि किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति समय से करने में कोई दिक्कत न हो। डीएम ने चेतावनी भरे स्वर में निर्देशित किया कि मिल की पहली तारीख से ही पूरी क्षमता से पेराई शुरू हो, गन्ना क्रय केंद्र समय पर स्थापित किए जाएं और परिवहन व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।

किसानों के हित को

किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम ने आदेश दिया कि गन्ना आपूर्ति के सात दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित हो, जिसके लिए कैश क्रेडिट लिमिट तत्काल बैंक से स्वीकृत कराई जाए। उन्होंने विगत पेराई सत्रों में चीनी परता कम रहने पर चिंता जताते हुए इस बार अधिक परता सुनिश्चित करने हेतु ठोस तैयारियों के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, मीरगंज मिल के चीफ इंजीनियर मो. सईद, प्रधान प्रबन्धक जयगोपाल चावला, सेमीखेड़ा मिल प्रबन्धक किशन लाल समेत तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा

Table of Contents

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8