AIMIM नेता शौकत अली के विवादास्पद बयान पर तूफान, महाराजा सुहेलदेव को ‘लुटेरा’ कहने की मांगे माफी1

AIMIM नेता शौकत अली के विवादास्पद बयान पर तूफान, महाराजा सुहेलदेव को ‘लुटेरा’ कहने की मांगे माफी1

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक विवादास्पद बयान ने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। शौकत अली पर भारत के वीर सपूत और राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर को सार्वजनिक रूप से ‘लुटेरा’ जैसे मानहानिकारक शब्द से संबोधित करने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस मामले में

वही इस मामले में जालौन में SBSP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर उरई में एकत्रित होकर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि शौकत अली तत्काल सार्वजनिक रूप से अपने शब्द वापस लें और महाराजा सुहेलदेव के प्रति कहे गए अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगें। राज्य सरकार शौकत अली के इस घृणित बयान की गहन जांच करे और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। सरकार यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव या किसी अन्य राष्ट्रीय नायक के सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

AIMIM नेता शौकत अली के विवादास्पद बयान पर तूफान, महाराजा सुहेलदेव को 'लुटेरा' कहने की मांगे माफी

SBSP ने अपने

SBSP ने अपने बयान के अंत में एक स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, कोई भी ताकत राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर की छवि को धूमिल नहीं कर सकती। उनका त्याग और बलिदान देश की हर पीढ़ी याद करती रहेगी। महाराजा सुहेलदेव सिर्फ पूर्वाचल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के गौरव और राष्ट्र की आत्मा हैं। उनका अपमान भारत की मिट्टी और उसके शौर्य का अपमान है। जो लोग उन पर उंगली उठाते हैं, वे इतिहास में हमेशा एक शर्मनाक किरदार के तौर पर याद किए जाएंगे।

One response to “AIMIM नेता शौकत अली के विवादास्पद बयान पर तूफान, महाराजा सुहेलदेव को ‘लुटेरा’ कहने की मांगे माफी1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8