ऑटो की छत में छिपाकर ला रहे थे 30 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

ऑटो की छत में छिपाकर ला रहे थे 30 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात को चकिया तिराहे पर एक ऑटो से 30 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गोरखपुर के धीरज शाह और बिहार के गोपालगंज के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है

ऑटो की छत में छिपाकर ला रहे थे 30 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

मुगलसराय कोतवाली पुलिस की करवाई

पुलिस टीम रात 10 बजे चकिया तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। एक संदिग्ध ऑटो की जांच में पाया गया कि उसकी छत में सरिये से विशेष वेल्डिंग की गई थी। छत से छोटे-छोटे प्लास्टिक पैकेट में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।

जांच में सामने आया

जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गांजे की सप्लाई कहां होनी थी। उड़ीसा से बनारस और आसपास के जिलों में गांजे की तस्करी का यह नया तरीका सामने आया है। पहले कंटेनर से तस्करी होती थी।

इस कार्रवाई में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाली प्रभारी गंगन राज सिंह, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव और कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी शामिल थे। एसओजी की टीम भी मौजूद थी। पुलिस ने गंजी प्रसाद मूर्ति के पास से आरोपियों को पकड़ा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8