बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के सिविल लाइंस बरेली स्थित पैतृक घर पर शुक्रवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना करीब सुबह 3:30 बजे की बताई जा रही है। बाइक सवार दो हमलावर फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। उन्होंने दावा किया है कि यह हमला संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के अपमान का बदला है।
सूत्रों के अनुसार,
सूत्रों के अनुसार, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी की थी, जिसे गैंगस्टरों ने आधार बनाकर धार्मिक भावनाओं के अपमान का हवाला दिया।
फायरिंग के बाद एसएसपी ने पांच विशेष जांच टीमें गठित की हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।









Leave a Reply