गाजियाबाद इंदिरापुरम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला1

गाजियाबाद इंदिरापुरम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला1

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल पेट्रोल पंप के सामने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर नशे में धुत कार चालक ने हमला कर दिया। पहले तो आरोपी ने पुलिसकर्मी को गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाई।

गाजियाबाद इंदिरापुरम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ—कुछ देर बाद आरोपी चालक दोबारा मौके पर लौटा और कार से उतरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ईंट से हमला कर फरार हो गया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह घायल पुलिसकर्मी की जान बचाई और उसे अस्पताल पहुँचाया

गनीमत रही कि पुलिसकर्मी की जान बच गई। यह पूरी घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों नेयू हमले की पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली है। अब देखना होगा कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

हाल ही में एनएच-9 पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी, और अब फिर से सामने आए इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

One response to “गाजियाबाद इंदिरापुरम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8