कैराना देवी तालाब पर स्थित पिछले कई दिनों से विद्युत लाइन ठप्प होने के कारण, ट्यूबवेल ना चलने से देवी तालाब से पानी का जलस्तर लगातार घटने से लाखों मछलियों पर जान का खतरा मंडराने लगा था। जिसको लेकर विद्युत लाइन चालू करने के लिए मंदिर कमेटी के लोगों ने विद्युत विभाग को शिकायत की जिसके बाद विद्युत विभाग ने विद्युत लाइन को सही कराया और लाखों मछलियों की जान बचाई।

कैराना देवी तालाब पर स्थित पिछले
दरअसल आपको बता दे कैराना नगर मैं स्थित सिद्ध प्राचीन देवी मंदिर तालाब पर विद्युत लाइन ठप होने के कारण ट्यूबवेल ना चलने से तालाब का जलस्तर लगातार घट रहा था जिस कारण तालाब में लाखों मछलियों की जान को खतरा होने लगा था

जिसको लेकर मंदिर कमेटी के लोगों ने लगातार कई बार विद्युत विभाग को शिकायत की थी इसके बाद आज जेई अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की एक टीम देवी तालाब पर पहुंची जहां पर ठप पड़ी विद्युत लाइन को सही कराया गया एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को निकलवा कर दूसरा विद्युत पोल वहां लगाया गया जेई अजय शर्मा ने बताया की नगर मे और भी कई जगह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त है जिनको निकलवा कर दूसरा लगवाए जा रहे हैं

वही देवी तालाब की विद्युत लाइन खराब होने से मंदिर के आसपास अंधेरे की स्थिति बन गई थी तो वही तालाब में पानी ना आने से पानी का जलस्तर घट रहा था जिससे मछलियों की जान को खतरा हो रहा था जिसकी शिकायत मंदिर कमेटी द्वारा विद्युत विभाग को की गई थी वही आज भी विभाग की टीम ने पहुंचकर मंदिर में स्थित विद्युत लाइन को सही कराया इसके बाद विद्युत लाइन को चलाया गया








Leave a Reply