भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी थाना बंद करने की चेतावनी1

भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी थाना बंद करने की चेतावनी1

भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी थाना बंद करने की चेतावनी, युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी थाना बंद करने की चेतावनी

युवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भीम आर्मी जय भीम संगठन के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शुक्रवार को थाना बंद कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का काम किया जाएगा।

सहारनपुर की कोतवाली बेहट का मामला

दरअसल, जनपद सहारनपुर की कोतवाली बेहट इलाके के गांव आलमपुर निवासी दलित युवक भोला अपने घर से लापता हो गया था और उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने युवक को हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस पर हत्यारोपितों को गिरफ्तार ना किए जाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीण भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम की अगुवाई में बेहट तहसील मुख्यालय पहुंचे तथा जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया

और धरने पर बैठ गए। इस दौरान तहसीलदार और कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए हत्यारोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम ने चेतावनी दी कि यदि गुरुवार शाम तक हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शुक्रवार की सुबह थाना बेहट बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

One response to “भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी थाना बंद करने की चेतावनी1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8