सहारनपुर शहर के मोहल्ला गिल कॉलोनी (नारायणपुरी) के निवासियों ने इलाके में संचालित हो रहे ब्लिंककिट वेयरहाउस को तत्काल बंद कराने और स्थल पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग उठाई है

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीव गुप्ता व राजीव गुप्ता पुत्रगण तीर्थराम गुप्ता ने करीब 4500 वर्गफुट भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए तीन मंजिला भवन खड़ा कर लिया। इसमें न तो पार्किंग छोड़ी गई है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है।

लोगों ने यह भी बताया..?
आवासीय भवन को बाद में कॉमर्शियल उपयोग हेतु किराए पर देकर ब्लिंककिट वेयरहाउस संचालित कराया जा रहा है।निवासियों का आरोप है कि वेयरहाउस पर तैनात करीब सौ डिलीवरी ब्वाय दिन-रात गली में भीड़ लगाए रहते हैं। कई बार नशाखोरी, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे मंदिर जाने वाली महिलाओं व आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।
लोगों ने यह भी बताया कि रात दो बजे तक ट्रक आने-जाने से शोरगुल बना रहता है और बड़े एसी व जनरेटर की आवाज से मोहल्ले का वातावरण खराब हो रहा है। फायर सुरक्षा उपकरण भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।मौहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण को गिराकर वेयरहाउस बंद








Leave a Reply