बरेली में शानदार कदम! संकल्प योजना से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास से बेटियों को नई राह1

बरेली में शानदार कदम! संकल्प योजना से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास से बेटियों को नई राह1

बरेली। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प–हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना” के अंतर्गत सितम्बर माह में चल रहे 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र रायपुर चौधरी, बरेली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बरेली में शानदार कदम! संकल्प योजना से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास से बेटियों को नई राह

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र की ओर से प्रशिक्षक रुचि देव, शबनम और आकिल मौजूद रहे। महिला कल्याण विभाग, बरेली से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी और जेंडर स्पेशलिस्ट शरीन ने बालिकाओं और युवतियों को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां दीं। अधिकारियों ने कहा कि बेटियां समाज का आधार हैं और उन्हें उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

जागरूकता अभियान के दौरान बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 वूमेन पावर लाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य विभागीय योजनाएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में ये सेवाएं महिलाओं और बालिकाओं के लिए तुरंत मददगार साबित होती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों ने भी छात्राओं को कौशल विकास योजनाओं के लाभ गिनाए और बताया कि नामांकन के बाद किस प्रकार प्रशिक्षण लेकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही आज के समय में आत्मनिर्भर बनने की सबसे बड़ी कुंजी है।
बालिकाओं को जागरूक करते हुए यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में पंजीकरण करना बेहद आसान है और विभागीय अधिकारी हर स्तर पर मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान कई छात्राओं ने योजनाओं में नामांकन कराने की इच्छा जताई और सवाल-जवाब के जरिए जानकारी भी हासिल की।

महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि “संकल्प योजना” केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में प्रगति की राह पर बढ़ सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8