बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 15 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 15 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आपको बतादें की थाना फतेहपुर क्षेत्र के सिहाली मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्वाट व थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया ,

संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल से कूदकर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई । पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया

घायल गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त सुनील लोनिया पुत्र रामबख्श निवासी टेकुवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया ।

घायल अभियुक्त सुनील लोनिया उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 खोखा, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर ,चोरी से सम्बन्धित 1000/- रूपये नगद व एक डिस्कवर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 15 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

15 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस की आरम्भिक जांच से जांच में मालूम हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त सुनील लोनिया द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बेहटी में एक घर से 03/04 जून 2025 की रात्रि को नगदी व सोने चांदी के आभूषण आदि चोरी किये गये थे, जिस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग में सुनील लोनिया पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

दिनांक 21 जून 2025 को थाना फतेहपुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त सुनील लोनिया उपरोक्त के अन्य साथी भागी उर्फ पंकज पुत्र सूरजलाल निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी व समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी बाराती लाला का पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

One response to “बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 15 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8