समस्याओं को लेकर ऑटो चालकों ने की पुलिस लाइन में एक अहम बैठक आयोजित की गई..1

समस्याओं को लेकर ऑटो चालकों ने की पुलिस लाइन में एक अहम बैठक आयोजित की गई..1

सहारनपुर में ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पुलिस लाइन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यातायात विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन यूनियन के सचिव तौसीफ गौर ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें नए परमिट पर रोक लगाने और तय रूट निर्धारित करने की बात प्रमुख रही।

पुलिस लाइन में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन यातायात प्रभारी के कार्यालय में ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई।
इस बैठक में यातायात प्रभारी अमित तोमर और संभागीय परिवहन कार्यालय से यात्री कर अधिकारी वानी विलास शुक्ला शामिल रहे।

ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पुलिस लाइन में एक अहम बैठक आयोजित की गई..?

बैठक में ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन यूनियन के सचिव तौसीफ गौर ने कहा कि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिसकी वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने मांग रखी कि शहर के भीतर ऑटो के लिए तय रूट निर्धारित किए जाएं और नए परमिट जारी करने पर रोक लगाई जाए।
यात यात अधिकारी वानी विलास शुक्ला ने ऑटो चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान तलाशा जाएगा। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और परमिट की सीमा से बाहर संचालन न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यातायात प्रभारी अमित तोमर ने भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि हर ऑटो चालक अपने वाहन पर नाम, मोबाइल नंबर और पता अंकित करें। साथ ही ऑटो का डाला और खिड़कियां बंद रखें। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य गफ्फार, सोनू, सद्दाम, रिज़वान बाबा, इरफान, शाहनवाज और सजरे आलम भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts