जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए करे विशेष प्रयास

जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए करे विशेष प्रयास

जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की गई समीक्षा।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने एनजीटी नई दिल्ली के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद का पुष्प गुच्छ भेट कर किया गया स्वागत। जनपद भ्रमण पर पहुंचे एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ.अफरोज अहमद ने राज्य अतिथि गृह में पर्यावरण , संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

हरिद्वार 30 अगस्त 2025

 बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट,प्रदूषण एवं अवैध खनन प्रबन्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है तथा यहां पर कुंभ, कांवड़ मेला एवं विशेष धार्मिक पर्व आयोजित होते रहते है इसके लिए जरूरी है की मां गंगा को पवित्र एवं स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रबंधन एवं कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
       उन्होंने जनपद पर अवैध खनन न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा जो भी खनन पट्टे स्वीकृत है उनके द्वारा खनन नियमानुसार कराया जाए।
उन्होंने उद्योगिग इकाईयों से निकलने वाली ठोस अपशिष्ट एवं प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी उद्योगिग इकाईयों से नियमों का अनुपालन कराया जाए तथा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए करे विशेष प्रयास

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण ,संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की हौसला अफजाई एवं सराहना करते हुए बधाई दी ।           
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ . अफरोज अहमद को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा मा. विशेषज्ञ सदस्य को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित कराई जाएगी।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, डीएफओ स्वप्निल,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, रमनकांत त्यागी ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियांन आदि मौजूद रहे।

One response to “जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए करे विशेष प्रयास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8