लखीमपुर खीरी में फिल्मी अंदाज़ में उत्तराखंड पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है।बताया जा रहा है कि ये वही आरोपी हैं जिन्होंने हाल ही में नैनीताल में निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग कर माहौल खराब किया था। घटना के बाद से ही दोनों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थीं।

उत्तराखंड
सूत्रों के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी थाना भीरा कस्बे की एक दुकान पर मौजूद हैं। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने बिना देर किए रणनीति बनाकर मौके पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास पिस्टल भी थी, लेकिन पुलिस ने फिल्मी अंदाज में उन्हें घेरते हुए पिस्टल की नोक पर दबोच लिया।

पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस ने सटीक प्लानिंग के तहत आरोपियों को पकड़कर कानून के शिकंजे में ले लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नैनीताल चुनावी फायरिंग कांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।








Leave a Reply