गुजरात में 26 मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरे

गुजरात में 26 मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरे

अहमदाबाद। गुजरात में भूपेन्द्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट का गठन हो गया। मंत्रिमंडल में 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इनमें 19 चेहरों को जगह दी गई है, वहीं डिप्टी सीम हर्ष सिंधवी को बनाया गया है। इस तरह अब मंत्रिमंडल में पटेल समाज के सीएम समेत आठ मंत्री होंगे, वहीं आठ अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन एसी और चार एसटी वर्ग से मंत्री बनाए गए हैं। तीन महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

गुजरात में 26 मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरे

गौरतलब है कि बीते दिनों भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद शुक्रवार को आज दोपहर में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई गई।

नए मंत्रियों के नाम हैं

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी, जबकि मनीषा वकील, दर्शना बाघेला, रिवाबा जाडेजा, अर्जुन मोढ़वालिया, ईश्वर सिंह पटेल, जीतू भाई वाघाणी, नरेश भाई पटेल, पीसी बरेडा, कांतिलाल अमृतिया, कौशिक बेकरिया, रमेशभाई कटारा, जयराम गामित, प्रद्युमन वाजा, प्रवीण माली, संजय महीड़ा, रमण सोलंकी, कमलेश भाई पटेल, त्रिकम चोगा, स्वरूपजी ठाकोर, ऋषिकेष पटेल, वरजीभाई बावलिया, पुरुषोत्तम सोलंकी, कनुभाई देसाई और प्रफुल पानसेरिया को मंत्री बनाया बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8