ड्रोन चोर..? सोशल मीडिया पर ड्रोन अफवाह फैलाने और दहशत बनाने वाला गिरफ्तार,😱

ड्रोन चोर..? सोशल मीडिया पर ड्रोन अफवाह फैलाने और दहशत बनाने वाला गिरफ्तार,😱

सहारनपुर

😱रामपुर मनिहारान पुलिस ने सोशल मीडिया पर ड्रोन से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तलवार भी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक हाथ में तलवार लिए नजर आ रहा था और ड्रोन चोरों द्वारा ‘गला काटने’ की धमकी जैसा सन्देश प्रसारित किया गया था। वीडियो के जरिए आमजन में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया गया।

रामपुर मनिहारान

इस मामले में सहारनपुर पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक श्री सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने वीडियो की जांच कर क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की, जिससे आरोपी की पहचान अजीत पुत्र सेवाराम, निवासी मोहल्ला इकराम, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई
YouTube

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अजीत को उसके ही मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार तलवार भी बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर मनिहारान आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

One response to “ड्रोन चोर..? सोशल मीडिया पर ड्रोन अफवाह फैलाने और दहशत बनाने वाला गिरफ्तार,😱”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8