सहारनपुर
सहारनपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की दुआ मांगी और भाइयों ने भी जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया।

इस मौके पर जिला कारागार में भी भावुक दृश्य देखने को मिले। कई बहनें अपने उन भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं, जो यहां सजा काट रहे हैं। सुबह से ही जेल परिसर में भीड़ रही, जहां महिलाएं बारी-बारी से अंदर जाकर अपने भाइयों से मिलीं

कुछ बहनें वर्षों से हर रक्षाबंधन पर यहां आ रही हैं, तो कुछ पहली बार आईं। राखी बांधने के बाद कई बहनें नम आंखों से जेल से बाहर निकलीं और भाई की रिहाई की दुआ की।
जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में लगभग 1300 बंदी हैं। रक्षाबंधन पर आने वाली महिलाओं के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था की गई है तथा सभी को सुरक्षित तरीके से अंदर भेजा जा रहा है।








Leave a Reply