सहारनपुर में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला काज़ी शिराज़ान स्ट्रीट में उस समय सनसनी फैल गई जब काशिफ सिद्दीकी नामक व्यक्ति के घर में दिनदहाड़े एक महिला चोर अपने तीन छोटे बच्चों के साथ घुसकर चोरी कर फरार हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ-साफ दिखाई देता है कि महिला चोर बेहद बेखौफ अंदाज में घर में प्रवेश करती है, अलमारियां और सामान खंगालती है, और बच्चों को भी चोरी के गुर सिखाती है। यह नजारा देखने के बाद लोग हैरान हैं कि अब मासूम बच्चों को भी अपराध की राह पर धकेला जा रहा है।

महिला चोर….?
यह इलाका किसी सुनसान मोहल्ले में नहीं, बल्कि शहर के बीचों-बीच एक व्यस्त और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। फिर भी इस तरह की वारदात का हो जाना पुलिस की गश्त और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अपराधियों में पुलिस का डर होता, तो दिनदहाड़े इस तरह की घटना संभव नहीं थी। लोग अब अपने घरों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक ओर पुलिस दावा करती है कि शहर में अपराध पर नकेल कसी जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं इस दावे की पोल खोल देती हैं।

इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि CCTV फुटेज के आधार पर महिला चोर की तत्काल पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि इस तरह की वारदातें दोबारा न हों








Leave a Reply