ओवरलोड टेंपो चालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

ओवरलोड टेंपो चालकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और निर्धारित रूट का उल्लंघन करने वाले टेंपो चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा शहर में औचक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें आधा दर्जन टेंपो चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और कई टेंपो सीज कर दिए गए।

ओवरलोड टेंपो चालकों पर कार्यवाही

परिवहन विभाग के अधिकारी संजीव जसवाल और वाणिज्य शुक्ला द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई उन टेंपो चालकों पर की गई, जो क्षमता से ज्यादा सवारी बैठा रहे थे और अपने निर्धारित रूट से हटकर अन्य मार्गों पर वाहन चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अक्सर देखा गया है कि अधिक सवारी बैठाने की वजह से टेंपो पलटने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे आम जनता की जान को खतरा होता है।

संजीव जायसवाल ने बताया, 30 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई हे “यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। हम टेंपो चालकों से अपील करते हैं कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

इस कार्रवाई के बाद शहर के टेंपो चालकों में हड़कंप मच गया है। कई चालक मौके से टेंपो लेकर फरार हो गए, जबकि कुछ ने मौके पर ही चालान जमा कर अपने टेंपो छुड़वाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8