वाराणसी मे आत्माविरेश्वर महादेव मंदिर मे लगी आग. नौ लोग झूलसे.

वाराणसी मे आत्माविरेश्वर महादेव मंदिर मे लगी आग. नौ लोग झूलसे.

वाराणसी मे चौक स्थित आत्मविरेश्वर मंदिर मे आग लगने से नौ श्रद्धांलु झुलस गए. आपको बता दें की श्रावण पूर्णिमा के मौके पर मंदिर के गर्भ गृह मे रुई से विशेष श्रंगार किया गया था.आरती के समय कपूर डालते ही भभक उठी आग की लपटें ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

वाराणसी

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास स्थित आत्मा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात आरती के दौरान आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में नौ श्रद्धालुओं के झुलसने की सूचना है। सभी को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस और बाइक दमकल मौके पर पहुंचा। पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

वाराणसी मे आत्माविरेश्वर महादेव मंदिर मे लगी आग. नौ लोग झूलसे.

लोगों ने बताया कि सावन की पूर्णिमा पर हर साल यहां विशेष श्रृंगार और पूजन होता है। इस बार मंदिर व परिसर को रूई से सजाया गया था। रात में सप्तऋषि आरती के दौरान सजावट में लगी रूई में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही सेकेंड में विकराल रूप ले लिया। उस समय मंदिर में पुजारी समेत दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

आग लगते ही अफरातफरी मच गई। लोग भागकर किसी तरह बाहर निकले। इसी दौरान बच्चों समेत कई लोग आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की बाइक दमकल मौके पर पहुंची। पानी डालकर धधक रही रूई की आग पर काबू पाया गया।

30 प्रतिशत तक जले श्रद्धालु

डीसीपी क्राइम टी. सरवन ने बताया की मंडलीय चिकित्सालय के सर्जन डॉ बृज भूषण सिंह के अनुसार श्रद्धालु 30 फिसदी तक जले है, जिनका इलाज जारी है.

आयुष मंत्री ने घायलों से पूछा कुशलक्षेम

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र दयालु ने अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाक़ात किया और बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts