रक्षाबंधन पर तीन दिन बहनों को रोडवेज की 746 बसें मुफ्त
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर तीन दिन बहनों को रोडवेज की 746 बसें मुफ्त सफर कराएंगी। पहले दो दिन ही सुविधा रहती थी। रोडवेज की एसी व नॉन एसी सभी श्रेणी की बसों में यह सुविधा मिलेगी।आज सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक नियम लागू रहेगा। यूपी से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली, मुजफ्फरनगर, शामली और गंगोह डिपो है। इनमें 746 बसों का बेड़ा है। इस बार रक्षाबंधन नौ अगस्त को है। ऐसे में शनिवार और उसके बाद रविवार की दो दिन की छुट्टी मिलने से आवागमन खूब होने की उम्मीद है। तैयारियों के मद्देनजर परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों की सभी छुट्टियां तीन दिन के लिए रद्द कर दी है।

सबसे ज्यादा भीड़ स्थानीय मार्गों पर रहती है। महानगर के तीनों बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, जो बेहतर संचालन कराएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रोडवेज के अतिरिक्त फेरे लगाएंगी!चालकों-परिचालकों की छुट्टी पर भी रोक लगाई गई है। यात्रा कर रही रेणु गांधी ने जानकारी दी कि मैं सहारनपुर से रुड़की के लिए लिए अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही हूं योगी सरकार की जो बहनों के लिए मुफ्त यात्रा सेवा दी गई है बहुत ही सराहनीय है! और मैं इसका स्वागत करती हूं!यात्रा कर रही सोनिया ने मुख्यमंत्री की सेवा का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि जिस तरह से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त रोडवेज लगाई गई है स्वागत योग्य है








Leave a Reply